Madhubani News: सड़क पर निकले लोहे के सरिया बने जानलेवा, हादसे की आशंका
मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। शहर के गांधी चौक से महाराजगंज होते हुए स्टेडियम रोड जाने वाली सड़क पर बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिये राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क की ढलाई के बाद छोड़े गए एक हजार से अधिक सरिये दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। कई जगह ढलाई से एक-एक हाथ लंबे सरिये बाहर निकले हुए हैं। सड़क की यह स्थिति दो महीने से बनी हुई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा कराने और बाहर निकले सरियों को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे और हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर साइकिल और बाइक सवारों के लिए सड़क पर निकले नुकीले सरिये अधिक खतरनाक बने हुए हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी संभलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.