Madhubani News: सड़कों पर जलजमाव से नहीं मिली निजात, बढ़ी परेशानी
मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। दशहरा-दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने को है,लेकिन नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जलजमाव से निजात नहीं मिल रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में महीनों से बारिश का पानी जमा है। नगर निगम के दावों की पोल इस जलजमाव ने खोल दी है। हिंदुस्तान ने जब ने पड़ताल की तो हर जगह कीचड़,बदबू और नारकीय स्थिति मिली। पहली पड़ताल बिजली कार्यालय से राघोनगर जाने वाली मुख्य सड़क की की गई।यहां पिछले एक महीने से बारिश का पानी जमा है। घुटने भर पानी में बाइक सवार गिर रहे हैं। पैदल चलना दूभर है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सजाता कुमारी व मो सागिर ने कहा कि नाला जाम है और सड़क का लेवल नीचे है। इससे लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।दुकानों में पानी घुस रहा है। स्कूली बच्चों की ड्रेस रोज खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.