मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात पांच घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि जिन पांच घरों में चोरी हुई, उनमें से तीन घरों के गृहस्वामी गांव से बाहर थे। चोरों ने सूने पड़े मकानों का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की पुष्टि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पीड़ित परिवार की ओर से सकरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। भवानीपुर पंचायत के मुखिया रुद्रकांत झा ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्यामा नंद झा बुधवार को ही बेंगलुरु के लिए रवाना हुए हैं और घटना के समय वह ट्रेन में ही थे। वहीं यशोदानंद झा दरभंगा तथा रजनीकांत मिश्र पूर्णिया में रहते हैं। इसके अलावा उमेश झा एवं रजनीकांत झा...