मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड के पौआम गांव के शिक्षक चंद्रशेखर आजाद एवं गृहणी मां अरहुल देवी के पुत्र संतोष कुमार ने अपनी लगन और मेहनत के बदौलत तीसरे प्रयास में नीट की परीक्षा पास कर गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया है। संतोष अपनी कड़ी मेहनत से घर पर रहकर सेल्फ स्टडी तथा सोशलमीडिया एवं ऑनलाइन कंटेंट की मदद से तैयारी कर इस सफलता को प्राप्त की है। दो बार सफलता नहीं मिलने के बाद भी अपनी हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में 720 नम्बर में 618 अंक लाकर ऑल इंडिया में 5470 वां रैक लाने का गौरव प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में 601 अंक लाकर चांदपुरा के आयुष कुमार ने बढ़ाया गांव और जिले का मान उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। संतोष ने बताया कि वे मेडिकल की उच्च शिक्षा प्राप्त क...