मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र के मेघौल गांव में गुरुवार शाम खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 34 वर्षीय संतोष दास के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह-संस्कार कर दिया गया। शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, परिजनों ने गर्दन पर चोट के निशान मिलने के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान मेघौल गांव निवासी दुर्गानंद दास के पुत्र संतोष दास (34) के रूप में हुई है। वह गुरुवार शाम अपने खेत में लगी धान की फसल देखने गए थे। बताया जाता है कि खेत से धान की फसल चोरी हो रही थी। इसी को लेकर वह खेत की निगरानी करने निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां संतोष जमीन पर गिरे मिले। परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ल...