Madhubani News: संगठन विस्तार को रणनीति बनाएगा संघ
मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: मधुबनी, निसं । शहर के टाउन क्लब मैदान में रविवार को बीपीएससी अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अमित पंजियार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को प्रखंड, पंचायत और विद्यालय स्तर तक मजबूत करने तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की रणनीति बनाई गई। बैठक में डा. ऋचा कुमारी को सर्वसम्मति से जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन विस्तार अभियान चलाकर शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में बकाए वेतन व एरियर, सेवा पुस्तिका संधारण, अंतर-प्रखंड स्थानांतरण और योग्यता वर्धन के लिए विभागीय अनुमति सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए डीईओ को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.