Madhubani News: संकट : छह पावर सब स्टेशन का ब्रेकडाउन, उपभोक्ता परेशान
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । लगातार बारिश व तेज हवा के कारण शुक्रवार रात जिले के छह पावर सब स्टेशन की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे चकदह, रामपट्टी, करहिया, सिमरी, राजनगर व बाबूबरही क्षेत्र के 60 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई। खासकर ड्यूटी पर जाने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई। ग्रामीण फीडरों की स्थिति अधिक खराब रही। मौसम साफ होने पर बिजली कर्मी फीडरों को चालू करने में जुट गए। तेज हवा के कारण कई फीडर बार-बार ट्रिप करते रहे, जिससे लोगों की परेशानी दिनभर बनी रही। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.