Madhubani News: श्रीमद्भागवत कथा का व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने किया उद्घाटन
मधुबनी, नवम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में व आशुतोष महाराज जी के आशीर्वाद से हवाई अड्डा परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने किया। साथ में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रतिमा रंजन एवं संत गण भी शामिल हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं चंदन का तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सदाचार, संस्कार, प्रेम, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.