मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। कानिश्का इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साह, सम्मान और रचनात्मक गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचिता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक कमलेश मलेश झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "शिक्षक के लिए सबसे बड़ा उपहार उसके विद्यार्थियों की उपलब्धि होती है।" उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ते हैं और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक मजबूत और संस्कारवान राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में मनाया गया शिक्षक दिवस, आदर्श शिक्षक को बताया गया प्रेरणास्रोत प्रधानाचार्...