Madhubani News: शिक्षक स्थानांतरण के लिए डीईओ को सौंपा आवेदन
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। विद्यालय के एचएम और शिक्षकों ने डीईओ को ज्ञापन सौंपकर अपने ही विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की है। मवि ककरडोभ डगमारा के एचएम नवल किशोर यादव और शिक्षक राकेश कुमार, रामनाथ यादव, अमित कुमार रंजन, इंद्र कुमार, ममता कुमारी, कृष्णा कुमारी, कुमारी इंद्रमणि, मुरली मनोहर, शिक्षा सेवक राम सुंदर साफी व अन्य ने आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नियोजित शिक्षक यामुन प्रसाद पर कई मामले दर्ज हैं। जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ये विद्यालय नहीं आते हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर सख्त कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.