Madhubani News: शाह अब्दुल रहमान साहब का उर्स मुबारक शुरू
मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: पंडौल,एसं । पंडौल प्रखंड के सकरी बाज़ार स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत शाह अब्दुल रहमान साहब का दो दिवसीय 70वां उर्स मुबारक शनिवार से श्रद्धा और आस्था के माहौल में शुरू हो गया। उर्स की शुरुआत सुबह कुरान खानी और फातिहा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनेक आलिम-ए-दीन ने इस्लाम के पैग़ाम-भाईचारा, मोहब्बत और इंसानियत-पर रोशनी डाली। मजार पर हाजिरी देने आए जायरीन ने बताया कि यहाँ सदियों से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती रही हैं, इसी वजह से पिछले 70 वर्षों से उर्स में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कमेटी के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि इस्लाम आपसी बैर भाव खत्म करने और मोहब्बत फैलाने का संदेश देता है।
उर्स में भाईचारे और इंसानियत का संदेश उन्होंने कहा कि "अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.