मधुबनी, जुलाई 3 -- Madhubani News: पंडौल। दरभंगा-मधुबनी सीमा पर स्थित चर्चित शाही रेस्ट हाउस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी छोटू को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान छोटू, पिता विनोद साह, ग्राम ब्रह्मपुर, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बीती रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

छापेमारी की जानकारी गौरतलब है कि 3 जून की रात सदर डीएसपी के नेतृत्व में शाही रेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की, पांच महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। छापेमारी के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश जारी थी।

स्थानीय आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरभंगा-मधुबनी सीमा के आसपास स...