Madhubani News: शाम ढलते ही सूखे नशे के लिए लगता है जमावड़ा
मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: बासोपट्टी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद युवाओं में 'सूखे नशे' की बढ़ती प्रवृत्ति ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गांजा, मॉर्फिन, कोकीन समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की शिकायतें सामने आ रही हैं। बासोपट्टी शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे कई स्थानों के सक्रिय होने की बात कही जा रही है, जहां शाम ढलते ही युवाओं का जमावड़ा लगने लगता है।
नशे का प्रभाव नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई पदार्थ शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं। चिकित्सकीय रूप से मॉर्फिन एक शक्तिशाली दर्द निवारक दवा है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के रूप में किए जाने पर व्यक्ति में निर्भरता और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नशे के बढ़ते चलन से युवाओं के भविष्य और सामाजिक माहौल पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.