Madhubani News: शादी करने के बाद युवती को छोड़ा
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को मधुबन थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के मो. वाजुल आलम ने शादी करने का प्रलोभन देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद युवक ने 3 जून को झिटकहिया मस्जिद में निकाह किया। फिर मुजफ्फरपुर कोर्ट में 5 जून को शादी करने के बाद युवती को एक किराये के मकान में रख कर वहां से घर चला आया। जब युवक वहां नहीं पहुंचा तो युवती लड़का के घर भेलवा आयी तो लड़का के पिता, मां,भाई सहित परिजनों ने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे और प्रताड़ित कर भगा दिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण का आरोप इस संबंध में युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.