Madhubani News: शाखा नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों का फूटा गुस्सा
मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: झंझारपुर । लगातार उमस और बारिश नहीं होने से सुखेत पंचायत के गोधनपुर, बेलारही दीप सहित आसपास के इलाकों में धान की खेती संकट में पड़ गई है। ऊपर से पश्चिमी कोसी नहर की शाखा नहर में पानी नहीं आने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। सिंचाई के अभाव में धान की बिचड़ी व रोपनी वाले खेत सूखने लगे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश है। शनिवार को गोधनपुर गांव के किसानों ने शाखा नहर के समीप पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। पूरे दिन बादल छाए रहने के बावजूद वर्षा नहीं होने से खेतों की नमी खत्म होती जा रही है। यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल प्रभावित हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पानी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.