Madhubani News: शहीद चौक से शंकर चौक तक वन-वे
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वन-वे और नो-इंट्री व्यवस्था को प्रभावी किया गया है। इसके तहत अब शहीद चौक से शंकर चौक तक सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहीद चौक से शंकर चौक की ओर वाहन जा सकेंगे, लेकिन शंकर चौक से शहीद चौक की ओर वाहनों के आने पर पूरी तरह रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के इस बदलाव से शहर के मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की गई है। पुलिस का कहना है कि वन-वे व्यवस्था का पालन कराने के लिए संबंधित मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती और निगरानी की जाएगी। नियम तोड़कर विपरीत दिशा से वाहन चलाने वालों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.