Madhubani News: शहर में मच्छरों का आतंक, लोगों का जीना हुआ मुहाल
मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। शहर में मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शाम होते ही मच्छरों के झुंड घरों में घुस जा रहे हैं। लोग न तो चैन से सो पा रहे हैं, न खाना खा पा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का हाल सबसे बुरा है। मच्छरों के आतंक से डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का खतरा तेजी से बढ़ गया है, लेकिन नगर निगम की फॉगिंग मशीन शोभा की वस्तु बनी हुई है। शहर के लगभग सभी वार्डों में हालात एक जैसे हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। शहर के आधा दर्जन से अधिक जगहों पर नाला जाम रहने से उसका गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इसी गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। बरसात के बाद बनी जलजमाव की स्थिति ने आग में घी का काम किया है。
स्थानीय लोगों की राय कहते हैं शहर के लोग : स्थानीय शहर निवासी मनोहर पंजियर, विकाश कुमार झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.