मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के वार्ड नंबर 21 सुंदर चौक से चकदह चौक जाने वाले रास्ते में यातायात बाधित हो गई है। सड़क में गड्ढा एवं जलजमाव के बाद नगर निगम ने ईंट व मिट्टी डाल कर मोटरेबल बनाने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले के लोगों के लिए ये एक अलग मुसीबत खड़ी कर दी है। अब हल्की बारिश में सड़क पर कीचड़ से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। डीएनवाई कॉलेज, नंदनगर, विद्यापति नगर सहित कई मोहल्लों के लोगों के लिए परेशानी अधिक बढ़ गई है। सावन में मंदिर जाने व आने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है। डी एन वाई कॉलेज, विद्यापति नगर,नंद नगर और दो मनठा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सुन्दर चौक से चकदह चौक जाने की जगह कीचड़ के कारण चकदह पावर सब स्टेशन होकर चकदह चौक जाने और आने की मजबूरी हो गई है। रेलवे स्टेशन एवं स्कूल कॉलेज जाने वाले छ...