मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। शहर के करीब सात हजार घरों में जल्द पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति चालू होगी। भूमिगत गैस पाइप बिछाने का काम पूरा होने केबाद गैस कंपनी बीपीसीएल ने इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल पूरा होने के बाद इसी महीने के अंत तक भूमिगत पाइप से शहर में गैस की आपूर्ति होने की संभावना है। दुर्गा पूजा तक शहर के सभी मोहल्ला में पाइप लाइन से गैस से आपूर्ति चालू करने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए नंबर लगाने से मुक्ति मिलेगी। बिजली मीटर की तरह गैस मीटर में जितना यूनिट गैस खर्च होगा उसी का पैसा उपभोक्ताओं को लगेगा। इस बीच शहर में जहां भी गैस का भूमिगत पाइप बिछा है सभी जगह ट्रायल चल रहा है। सभी जगहों पर ट्रायल सफल रहा है। जहां लिकेज है उसे दूर किया जा रहा है।

गैस आपूर्ति में ...