Madhubani News: शहर के तालाबों की सफाई पूरी, बन रहा एप्रोच पथ
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है। शहर के की सबसे प्रसिद्ध नगर निगम तालाब पर भी तैयारी की जा रही है। यही वह तालाब है, जहां हर साल शहर के हजारों व्रती और श्रद्धालु संध्या और प्रातः अर्घ्य देने पहुंचते हैं। आसपास के मोहल्लों से लेकर दूर-दराज से लोग इसी घाट पर आते हैं। इसलिए इस तालाब की तैयारी पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हिंदुस्तान ने जब नगर निगम तालाब की पड़ताल की तो तस्वीर मिली-जुली नजर आई। अच्छी बात यह है कि तालाब की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। एप्रोच पथ बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। चूना-लाल कपड़ा और लाइट-झालर जैसे सुरक्षा और सुविधा से जुड़े काम अब भी अधूरे हैं। महापर्व में अब गिनती के दिन बचे हैं, ऐसे में व्रतियों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.