Madhubani News: शहर के किस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली चोरी हो रही मिलेगी जानकारी
मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: मधुबनी। अब शहर के किस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली चोरी हो रही है इसका पता आसानी से लगेगा। इसके लिए शहर के सभी डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों में बिजली विभाग मीटर लगा रहा है। इस मीटर को रिमोट मॉनिटरिंग द्वारा मुख्यालय बैठे पता चलेगा कि किस ट्रांसफार्मर से कितने उपभोक्ता जुड़े है और कितनी बिजली चोरी हो रही है। इसमें मीटर रीडिंग की भी जरूरत नहीं होगी। ऐसे में शहर के कुछ मोहल्लों में अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं की पहचान करने में विभाग को सुविधा होगी। विभाग द्वारा शहर के सभी ट्रांसफार्मर में तेजी से मीटर लगाया जा रहा है। शहर में करीब 278 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर है। जिसके माध्यम से करीब 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। 278 में से करीब 100 ट्रांसफार्मर में मीटर लग गया है। संभावना है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.