मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर निरोग रहने से ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ती है। हर काम तेजी और आसानी से पूरा होता है। सोमवार शाम ऑफिसर कॉलोनी स्थित न्याय निकेतन में फिटनेस सुविधा से युक्त कॉमन रूम का उद्घाटन करते हुए प्रधान जिला जज ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कॉमन रूम में न्यायिक पदाधिकारियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है‌।कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि कॉमन रूम में न्यायिक पदाधिकारियों के लिए ट्रेडमिल (वॉकिंग मशीन), स्पिन बाइक (फिटनेस साइकिल) और टेबल टेनिस की सुविधा शामिल है। इसके अलावा बैडमिंटन खेलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रचना रा...