मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: बासोपट्टी। एसएसबी 48 बटालियन की बाह्य सीमा चौकी सिमराढ़ी की नाका पार्टी ने गुप्त के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 276/1 से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक संदग्धि बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डक्किी एवं सीट के नीचे से नेपाली 29 बोतल शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के ईजोत गांव के ही वार्ड नंबर 6 के चौठी दास के 22 वर्षीय पुत्र सैनी दास के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब नेपाल के महिनाथपुर गांव से लाकर भारत के सिमराढ़ी गांव अपने घर के जन्म दिन पार्टी में उपयोग करने के लिए ला रहे थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 44 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। एसएसबी ने जब्त शराब व वाहन समेत गिरफ्तार आरो...