Madhubani News: शराब लदी बाइक छोड़ तस्कर फरार, दूसरा गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 6 -- Madhubani News: मधवापुर। प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र में शराब लदी बाइक पटक कर एक तस्कर फरार हो गया। जबकि दूसरी बाइक से शराब लेकर भाग रहा उसका साथी पकड़ा गया। इस मामले में दोनों बाइक व उस पर लदी शराब की बोतलें बरामद कर ली गयी। दोनों बाइकों पर लदी जब्त शराब की 750 बोतलें बरामद हुई। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई गंगौर एसएसबी ने की। मामला, इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 291/7 से करीब डेढ़ किलोमीटर भारतीय क्षेत्र की ओर का है। पकड़ा गया आरोपी दीपक कुमार राय बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गांगुली निवासी बनारसी राय का पुत्र है। जबकि फरार आरोपी मनीष कुमार भी उसी थाना क्षेत्र के बलिया गांव का रहने वाला है। बरामद सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को एसएसबी ने साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.