मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: हरलाखी। पूर्व के शराब मामले के नामजद एक फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान करुणा गांव निवासी राजेश कुमार राउत के रूप में हुई है। करीब डेढ़ माह पूर्व एसएसबी जवानों ने 450 बोतल शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। एसएसबी ने तस्कर के बयान पर आरोपित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: एनडीपीएस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...