Madhubani News: शराब बरामदगी मामले का आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने की पुलिस ने शराब बरामदगी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया। धराया आरोपित फुलपरास गांव के वार्ड तीन का निवासी अरुण कुमार बताया गया है। यह गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक आनंद किशोर रजक ने पुलिस बलों के सहयोग से की। गिरफ्तार आरोपित शराब बरामदगी मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 155/26 का नामजद आरोपित है। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ परसौनी गांव का धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.