मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: मधवापुर। शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर धंधेबाज के सहयोगियों ने जमकर हमला कर दिया।

हमले का विवरण पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से वार किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई और एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की गई। हमले में कई पुलिस पदाधिकारी व जवान जख्मी हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आए शराब कारोबारी को हमलावरों ने लाठी-डंडों के बल पर जबरन छुड़ा लिया। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना 26 अगस्त की है, खुलासा बुधवार को किया गया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया साहरघाट की सशस्त्र पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाजी के मामले में नामजद आरोपी रामप्रव...