मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: मधुबनी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र झंझारपुर द्वारा बुधवार को जिले के राइमा में मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, आधुनिक उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन व उद्यमिता विकास से संबंधित नवीन जानकारी उपलब्ध कराना था।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत एवं जलाशय की तैयारी, समय पर पौध स्थापना, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण व अधिक उत्पादन के लिए अपनायी जाने वाली आधुनिक कृषि तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। ...