Madhubani News: वेतन भुगतान व प्रोन्नति नहीं होने पर नाराजगी
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। बकाया वेतन एवं एरियर के भुगतान, प्रोन्नति समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षा भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत के नेतृत्व में शिक्षक पहले हाई स्कूल वाटसन परिसर में जुटे। इसके बाद बैनर और तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए डीपीओ स्थापना कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद शिक्षक डीईओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
धरने का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षक और उनके परिवार आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पांच सितंबर के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.