Madhubani News: विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनी खुशबू
मधुबनी, अगस्त 20 -- Madhubani News: मधुबनी। विश्व रिकॉर्ड में शामिल सम्पूर्ण रामायण पर बनी 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग का हिस्सा युवा आर्टिस्ट खुशबू कुमारी उर्फ खुशबू चौधरी बनी। जिला प्रशासन मधुबनी और मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में रामचरित मानस के 51 प्रसंगों का मिथिला पेंटिंग में बखूबीपूर्वक चित्रण महज चार दिन में किया गया, जिसकी जांच के बाद वर्ल्ड रिकॉडर्स यूनियन ने उसका मानकीकरण करते अपनी मुहर लगाई। संस्थान के 160 छात्र-छात्रा कलाकारों ने कैनवास पर इस तरह की भव्य कलाकृति बनाई जो देखने से जीवंत लग रही है। आर्टिस्ट खुशबू मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के जिरौल गांव निवासी अमोद चौधरी व सुनैना देवी की पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.