मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के मधुबनी चैप्टर की बैठक रविवार को चैप्टर के संयोजक डॉ अभिषेक कुमार के किशोरी लाल चौक स्थित आवास पर हुई। बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में एसबीआई के एजीएम रहे एवं चेतना समिति, पटना के सचिव व जाने माने शिक्षाविद उमेशचंद्र मिश्र ने मधुबनी जिले में मौजूद विरासतों की लंबी श्रृंखला का जिक्र किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटैक जिले के विरासत संरक्षण में विशिष्ट भूमिका निभा सकता है। इसके लिए विरासतों की सूची संकलित की जानी चाहिए और जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते हुए विरासत संरक्षण पर ठोस पहल करनी चाहिए। बैठक में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ नरेन्द्र नारायण सिंह निराला ने कहा कि देवहार से मूर्ति चोरी क...