Madhubani News: विभाग की जांच में संदिग्ध मिला मामला
मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: झंझारपुर । मां दुर्गा हॉस्पिटल एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जांच में संदिग्ध मिला है। 15 अगस्त को मरिज के परिजनों द्वारा नर्सिंग होम में हंगामा करने की शिकायत के बाद जांच तो हुई, लेकिन कार्रवाई को लेकर सवाल बरकरार है। बिना निबंधन स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की पुष्टि होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ डॉ. एसएन झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल की जांच की। टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी अरुण कुमार मंडल और भास्कर झा शामिल थे।
जांच के परिणाम जांच के बाद एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल का कोई निबंधन नहीं मिला। मौके पर सर्जन भी मौजूद नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.