Madhubani News: विद्यालय से एलईडी सहित अन्य सामानों की चोरी
मधुबनी, अगस्त 16 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के मध्य विद्यालय मेघवन से अज्ञात चोरों ने एलईडी एवं अन्य म्यूजिक सिस्टम मशीनो की चोरी कर ली गई है। इस संबन्ध में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.शमशुज्जमां ने इस संबन्ध में थाना को आवेदन देकर लिखा है कि अन्य दिनों की तरह 14 अगस्त को स्कूल समय से बंद किया गया था। 15 को जब स्कूल खोला गया तो स्मार्ट क्लास रूम का ताला टूटा हुआ था तथा रूम में रहे एलईडी और म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान गायब था। उन्होने चोरी गये सामानों की कीमत करीब एक लाख रूपये होना बताया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन आया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.