मधुबनी, अक्टूबर 30 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और संगीत परंपरा के अभिन्न अंग महाकवि विद्यापति के गीतों से नई पीढ़ी रूबरू होंगे । जिले में इसकी विशेष पहल शुरू हुई है ।बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संचालित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में चार दिवसीय विशेष संगीत कार्यशाला आयोजित होगी। चार से सात नवंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को विद्यापति के गीतों की गायन शैली, संगीत की बारीकियों और उनकी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित राधा मोहन मिश्रा को कार्यशाला के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक-संस्कृति जीवन का हिस्सा : विद्यापति के पद और गीत सदियों से मिथिला की लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक जीवन का हिस्सा रहे हैं। विवाह ...