मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बटौआ गांव निवासी मो. मुर्तजा ने बाबूबरही थाने में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित ने आवेदन में सड़रा सोनपताही गांव निवासी मो. सद्दाम हुसैन और खुटौना थाना क्षेत्र के कुसमार गांव निवासी मो. छोटे पर ठगी का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने उनसे कुल 2.35 लाख रुपये लिए। इसमें 1.10 लाख रुपये मो. सद्दाम हुसैन के बैंक खाते में भेजे गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.58 लाख की ठगी, केस बाद में आरोपितों ने उन्हें वीजा दिया। जिसकी जांच कराने पर उसके फर्जी होने ...