Madhubani News: विदेश्वर मुसहरी में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक जख्मी, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के बांकी पंचायत के वार्ड 13 विदेश्वर मुसहरी में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक बुधे सदाय का इलाज मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना आपसी विवाद को लेकर शनिवार देर शाम करीब आठ बजे घटित हुई बताई गई है। इस संबंध में बिदेश्वर मुसहरी निवासी बुधे सदाय ने मधेपुर थाना में रविवार को एफआईआर 233/26 दर्ज कराई है। जिसमें विदेश्वर मुसहरी के ही इंद्र सदाय उर्फ इनर सदाय सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में मछली मारने वाला शहत से प्रहार करने का आरोप लगाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के इंद्र सदाय द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर 234/26 में योगेंद्र सदाय सहित छह ज्ञात तथा अन्य दस अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.