मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। वाहन चालकों को चालान काटने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र झा के नेतृत्व में लोगों ने जिला परिवहन कार्यालय के बाहर धरना दिया। विभिन्न मांगों के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की। विरोध में शामिल लोगों लोगों का कहना था कि चालान के नाम पर अवैध रूप से उगाही किया जाता है। बिना कारण बताए लोगों का चालान काटा जा रहा है। उन्होंने कर्मियों पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने सहित कई अन्य आरोप भी लगाया। प्रकाश चन्द्र झा ने कहा कि उनकी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो एक हफ्ता बाद अनशन किया जाएगा‌। विरोध जताने वालों में रंजीत झा, ललन झा, अजय झा, सत्यम कुमार, राजन कुमार, कृष्ण कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे। उधर, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि अवैध तरीके से चालान क...