Madhubani News: वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: लौकही। थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच-27 पर शनिवार शाम दनरा टोल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दनरा टोल निवासी स्व. जगदीश यादव की पत्नी सुगावती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बघार से घर लौट रही थी। सड़क पार करने के दौरान दनरा टोल पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को फुलपरास रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।फुलपरास थाना क्षेत्र से गुजरी एन एच 27 पर शनिवार की शाम दनरा टोल के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.