मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के आधार पर मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खजौली थाना में पदस्थापित पुलिस अवर राजेन्द्र कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें लाइन हाजिर करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मधुबनी पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल ऑडियो में एक पुलिस पदाधिकारी जब्त मोटरसाइकिल को मुक्त कराने की प्रक्रिया के संबंध में एक महिला से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान महिला को थाना से बाहर मिलने के लिए कहा जा रहा है। ऑडियो में पुलिस पदाधिकारी का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। मामले की जांच खजौली अं...