Madhubani News: वज्रपात की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक झुलसा
मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी, निसं। प्रखंड क्षेत्र की रखवारी पंचायत के मुसहरी गोठ टोला में रविवार दोपहर कमला नदी के किनारे वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर विक्रम सदाय की मौत हो गई, जबकि महेंद्र पासवान झुलसकर घायल हो गया। विक्रम हीरा सदाय का पुत्र था। रुद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित रखवारी मुसहरी गोठ टोला निवासी विक्रम सदाय रोज की तरह रविवार को गाय चराने कमला नदी के किनारे गया था। दोपहर में अचानक हल्की बारिश के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी। बारिश से बचने के लिए विक्रम, महेंद्र और अन्य लोग पास के एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान पेड़ पर ठनका गिर गया। इसकी चपेट में आने से विक्रम सदाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेंद्र पासवान झुलसकर घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.