Madhubani News: लौफा नहर में अनियंत्रित होकर गिरा बोलेरो, बाल-बाल बचे सवार
मधुबनी, जुलाई 6 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौफा नहर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। गाड़ी के नहर में गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों और सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय ग्रामीणों की सहायता स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बोलेरो में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.