Madhubani News: लौकही से अज्ञात महिला का शव बरामद
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: लौकही। खुटौना थाना पुलिस ने एसएच 51 सड़क किनारे रामजानकी विवाह भवन और भगवती मंदिर के बीच रविवार की रात्रि को एक करीब 40 वर्षीय महिला का शव बरामद कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी। आशंका है कि किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जख्मी होकर वह सड़क किनारे गिरी और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। उसकी पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के लिए आस पड़ोस में लगाये गये सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.