Madhubani News: लौकही सीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: लौकही। लौकही सीएचसी में महिला चिकित्सक की कमी आम लोगों को खलने लगी है। बतादें कि यह प्रखंड मुख्यालय में है, यहां बड़ी संख्या में महिला मरीज पहुंचती है। यहां एक प्रभारी सहित कुल तीन एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना है। महिला चिकित्सक के नाम पर एक मात्र आयुष डॉक्टर है। इससे मरीजों को अधिक लाभ नहीं मिल पाता है। इस बाबत संपर्क करने पर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अभिजित कुमार कहते है कि यह विभाग के अधीन का मामला है। इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के हित में यहां शीघ्र महिला चिकत्सिक की पदस्थापना कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.