Madhubani News: लोहापीपर में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: बाबूबरही। धमौरा पंचायत के लोहापीपर गांव में गुरुवार रात मेन लाइन के बॉक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज चिंगारी और आवाज के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली नहीं रहने से रातभर लोगों को अंधेरे में परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में लगे जरूरी विद्युत उपकरण भी बंद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। शुक्रवार सुबह बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद खराबी दूर करने के लिए कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने मेन लाइन के बॉक्स की जांच कर स्थायी समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.