Madhubani News: लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, एक हिरासत में
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि विनय चन्द्र पॉल से पूछताछ चल रही है। वह शहर के उगना कालोनी का रहने वाला है। सोमवार को गिलेशन बाजार में महिलाओं ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि लोन के नाम पर भोले-भाले महिलाओं से आधार, पैन एवं बैंक डिटेल्स लेकर उसके साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिम कार्ड भी महिलाओं के नाम से लेकर संचालित करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महराजगंज की काजल देवी ने बताया कि 6 लाख से अधिक रूपए इनके खाते में आया है। बिना उनके जानकारी का विनय चन्द्र द्वारा इनका खाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.