Madhubani News: लापरवाही की तो कटेगा 10 प्रतिशत भुगतान
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- संवेदकों पर निगम की सख्ती Madhubani News: मधुबनी,नसं। नगर निगम ने शहर में चल रही विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर काम में लापरवाही या देरी हुई तो सीधे भुगतान से 10 फीसदी राशि काट ली जाएगी। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती के निर्देश पर निगम के कार्यपालक अभियंता ने जिले के सभी सूचीबद्ध संवेदकों को नोटिस भेजा है। नोटिस के बाद संवेदकों में हड़कंप मच गया है। नगर निगम की मानें तो पिछले कई महीनों से यह देखा जा रहा था कि कई संवेदक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी समय पर एकरारनामा नहीं कर रहे हैं। निविदा फाइनल होने के बाद स्वीकृति पत्र यानि लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस भेजा जाता है, लेकिन संवेदक 7 से 15 दिनों के अंदर कार्यालय आकर एकरारनामा नहीं करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.