Madhubani News: लापरवाही :132 सड़कें आधी अधूरी, कई जगह खोदकर छोड़ी
मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: मधुबनी। नगर निगम के विकास के दावों के बीच शहर की सड़कों की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निगम के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार निर्माण के लिए चिन्हित 286 सड़कों में से 86 का काम शुरू होने के बाद बीच में ही अटक गया है, जबकि 46 सड़कों पर अब तक काम शुरू तक नहीं हुआ है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से कई वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। रोजाना बाइक, ई-रिक्शा और अन्य वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 154 सड़कों का निर्माण पूरा हुआ है। शेष 132 सड़कों में 86 का काम अधूरा है और 46 पर काम शुरू नहीं हुआ है। वार्डों में स्थिति यह है कि कहीं सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कहीं मिट्टी या गिट्टी बिछाने के बाद काम बंद है। छह महीने से सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.