मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: झंझारपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन इस वर्ष भी ललित कर्पूरी स्टेडियम में ही होगा। हालांकि स्टेडियम की बदहाल स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने खुले मैदान के बजाय पंडाल लगाकर समारोह कराने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम टोनी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।बैठक में समारोह की रूपरेखा तय करते हुए परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि परेड में पुलिस बल के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। राष्ट्रगान के लिए दो विद्यालयों की छात्राओं की अलग-अलग टीम तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रामबाबू हाई स्कूल के मैदान...