Madhubani News: ललित कर्पूरी स्टेडियम की जमीन होगी कब्जा मुक्त
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: झंझारपुर। नगर परिषद स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने में बरती गई लापरवाही अब नगर परिषद प्रशासन पर भारी पड़ सकती है। जिला लोक शिकायत अपील कार्यालय ने मामले में आदेश जारी कर अतिक्रमित भूमि की नापी, अतिक्रमण वाद दायर करने और जमीन खाली कराने का निर्देश दिया है। इससे वर्षों से कब्जे में रही स्टेडियम की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद फिर जगी है। हैरानी की बात है कि तत्कालीन एसडीएम विमल कुमार मंडल के निर्देश पर पहले ही जमीन की नापी कर अतिक्रमित हिस्से पर लाल निशान लगाया जा चुका था। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन कब्जा हटाने में विफल रहा। इस बीच अतिक्रमित जमीन पर पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत भी सामने आई। वार्ड 16 निवासी उमाकांत कुमार ने शिकायत की थी कि स्टेडियम की पूर्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.