मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: लदनियां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कडी धूप व सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बने बूथ पर कुल 1,015 मतदाता वोटिंग के लिए अधिकृत थे. इसमें 610 ने वोटिंग की. इसके लिए बीडीओ कार्यालय को बूथ बनाया गया था। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बने बूथ पर कुल 77 मतदाता पंजीकृत थे। इसमें 74 ने वोटिंग की. इसप्रकार क्रमशः 60 व 96 प्रतिशत वोटिंग हुई. इसके लिए अंचल अधिकारी के कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बलिया में स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव, स्नातक में 53.5% और शिक्षक पद पर 99% मतदान प्...